PALI SIROHI ONLINE
बाल संस्कार केन्द्र छोटी रानी व इटंदरा चारणान के भैया बहनों को नोटबुक वितरित
नगराज वैष्णव
रानी 19जुलाई।सेवा भारती द्वारा संचालित एकलव्य बाल संस्कार केन्द्र छोटी रानी व डा अंबेडकर बाल संस्कार केन्द्र इटंदरा चारणान के 65भैया बहनों को सेवा भारती के प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली व जिला मंत्री शंकर लाल मालवीय के करकमलों से श्रीमती कांता देवी सुभाष जी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट खिमेल द्वारा नोट बुक वितरित की गई।
सेवा भारती खंड सह संयोजक शेष कुमार ने बताया कि सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों में अध्ययनरत भैया बहनों को माली ने नियमित विद्यालय जाने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।उन्होने संस्कारों का महत्व बताया।इस अवसर पर केंद्र के भैया बहनों ने दीप मंत्र ,गायत्री मंत्र,वेदमन्त्र,गुरु महिमा व भजनों की प्रस्तुति दी जिसे माली ने सराहा।इस अवसर पर मीठा लाल,प्रकाश कुमार,प्रकल्प शिक्षिका आशा व ललिता उपस्थित रहीं।जिला सेवा प्रमुख गोविंद वैष्णव व खंड सेवा प्रमुख चंपालाल कुमावत ने नोटबुक वितरण के लिए ट्रस्ट व भंवरलाल गजराज जी खीमावत का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य ,स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है।

