• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पावा-सावन के पहले सोमवार को आवश्यक दुकानों को छोड़ पूरा’पावा’बाजार बंद,पावेश्वर महादेव मंदिर लाखो की चोरी का एक महीना होने को आया फिर भी पुलिस के खाली हाथ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सावन के पहले सोमवार को आवश्यक दुकानों को छोड़ पूरा ‘पावा’ बाजार बंद,पावा के पावेश्वर महादेव मंदिर लाखो की चोरी का एक महीना होने को आया फिर भी पुलिस के खाली हाथ

सोमवार को बंद के दौरान सर्व समाज की महासभा मैं आगे की रणनीति होनी तय

पावा के पावेश्वर महादेव मंदिर लाखो की चोरी का एक महीना होने को आया फिर भी पुलिस के खाली हाथ,

तखतगढ 2 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में 8 जुलाई की मध्य रात्रि करीब एक बजे पावा के प्राचीन श्री पावेश्वर महादेव मन्दिर मे अज्ञात बदमाशों ने प्रवेश कर पुजारी को रिवॉल्वर दिखाकर हत्या करने की धमकी देते हुए लाखों के आभूषण ले भागने के मामले को एक महिना होने जा रहा लेकर आज तक चोरी का खुलासा नही होने एव आरोपीयो की गिरफ्तारी नही होने से 36 कोम के सर्वसमाज मे भारी आक्रोश को लेकर सावन के पहले भी सोमवार को सर्वसमाज द्वारा गांव मे भोपू प्रचार करवाकर मेडिकल एवं जरूरी चीजों के अलावा सम्पूर्ण बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।और बंद के दौरान 36 कोम के सर्वसमाज की महासभा आयोजित होगी। जिस मे पूर्व मे भी हुई कई चोरीयो का खुलासा नही होने को लेकर आगे की रणनीतिक तैयार की जाएगी।

क्या है पुरा मामला

तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में 8 जुलाई की मध्य रात्रि करीब एक बजे पावा के प्राचीन श्री पावेश्वर महादेव मन्दिर मे अज्ञात बदमाशों ने प्रवेश करते ही मंदिर के ऊपर सो रहे पुजारी के भांजे ने मुहर पर गमछा बंधे दो अज्ञात तुवको को कैमरे में कैद कर पुजारी भरतपुरी को सुचना देकर बुलाया और पुजारी द्वारा लाठी लेकर सामना करने पर बदमाशो ने रिवाल्वर दिखाकर धमकाकर के छत्र चोरी फरार हो गए। मध्य रात्रि घटना की सुचना पर तखतगढ थाना निरिक्षक शेतानसिह मय पुलिस जाप्ता मौक पर पहुचे।

और घटना स्थल का मौकामुआयना किया। पुजारी भरतपुरी ने बताया कि बुधवार रात मेरा भांजा मंदिर के ऊपर सोया था और मेरा भाई नीचे सोया था। मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे मुंह पर गमछा बांधकर दो अज्ञात युवको ने मंदिर में प्रवेश करते ही कैमरे मे कैद कर मुझे फोन पर सुचना दी मे तुरंत मंदिर पहुचा जब तक अज्ञात बदमाशो ने पार्वती माता का कवच व दो हाथ और छतर नं 14 व पार्वती माता का मुकुट चोरी कर जेसे ही बाहर निकले हमने लाठी लेकर सामना करनै पर नकाबपोशों में रिवाल्वर दिखाकर हत्या करने की धमकी देखकर फरार हो गए।

पुलिस ने प्रार्थी पुजारी भारतपुरी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात बदमा चौकी तलाक शुरू की बताया की किसी मंदिर में वर्ष 2001 में भी चोरी हुई थी उसके अलावा 10 दिसंबर और 20 दिसंबर 2025 को भी 7 दिन के अंतराल में गांव के करीब 8 मंदिरो को अज्ञात चोर निशाना बना चुके हैं। जिस मे सिफॅ सतीमाता मंदिर का ही खुलासा हुआ लेकिन अन्य एक भी वारदात का अब तक पुलिस खुलासा नही कर पाई है। जिससे पूरे ग्राम वासियों को भारी आक्रोश व्याप्त है। जबकी 8 जुलाई को पावेश्वर महादेव मन्दिर चोरी को लेकर पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम के बाद फिर एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी पुरा होकर एक महिना होने जा रहा है। फिर भी पुलिस के हाथ खाली है।

महासभा में तय होगी आंदोलन की अगली रणनीति

सोमवार को संपूर्ण बाजार बंद रख मंदिर परिसर में सर्व समाज की महासभा आयोजित की जाएगी, जिसमें पावा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन भाग लेंगे। सभा में आगे के आंदोलन की रूपरेखा पर निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सभी चोरी हुए आभूषण बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा तथा तखतगढ़ थाने का घेराव किया जाएगा।

Previous Post

तखतगढ-लोकार्पण के तीन महिने गुजर गए आखिर कब बनेगा नया रेन बसेरा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page