• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-लोकार्पण के तीन महिने गुजर गए आखिर कब बनेगा नया रेन बसेरा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

लोकार्पण के तीन महिने गुजरे गए आखिर कब बनेगा नया रेन बसेरा,नगर के बस स्टैंड से एक किमी दूर एकांत मे आश्रय स्थल होने दर दर भटकने को मजबूर आश्रित

तखतगढ 2 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र के नेहरू रोड स्थित आश्रितों की सुविधा के लिए संचालित आश्रय थल (रेन बसेरा) भवन को 9 अक्टूबर 2025 को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय हेतु आवंटित कर सुपुर्द कर दिया था। उस के बाद आश्रय स्थल (रेन बसेरा) को गौरव पथ रोड स्थित सामुदायिक भवन में स्थानांतरण कर संचालित किया जा रहा है। लेकिन यह जगह स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड से करीब एक किलोमीटर दूर एकांत मे होने से आश्रितों को जानकारी के अभाव मे दर दर भटकने को मजबूर होना पड रहा है। ऐसा ही मामला शनिवार की रात्री को प्रत्यक्ष रूप से सामने आया है।

हुआ यू की शनिवार को जालोर जिले के गुडा बालोतान निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति कथा श्रवण के लिए तखतगढ़ आया हुआ था। लेकिन देर शाम तक पुन: अपने घर जाने मे देरी होने से बुजुर्ग व्यक्ति ने तखतगढ ही आश्रय स्थल पर रुकने के लिए सीधा नेहरू रोड पहुंचा। जहा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग का बोर्ड लगा देख रास्ता भटक गया और वहा से फिर पैदल चलते आश्रय स्थल ढूंढते ढूंढते स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड पहुचा।

जहा मौजूद एक मीडियाकर्मी से रेन बसेरा के बारै मे पुछताछ करते कहा भाई साहब यहा का रेन बसेरा बंद क्यो है। तब मीडियाकर्मी ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल को फोन पर बताया रेन बसेरे पर कोई है या नही एक बुजुर्ग व्यक्ति वापस आया है। तब रतनलाल सांवला ने बताया गौरव पथ रोड स्थित सामुदायिक भवन संचालित है। और वहा स्टाफ भी मौजुद है। आप वहा बता दो। तक मीडियाकर्मी ने बुजुर्ग को गौरव पथ रोड स्थित सामुदायिक भवन मे संचालित रेन बसेरा पहुंचाया उतने मे सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला भी पहुचे और बुजुर्ग के लिए भोजन व्यवस्था भी करवाई और बुजुर्ग भी आनंदित हो गया।

77.83 लाख की लागत से रेन बसेरा का लोकार्पण को तीन महिना गुजर गए

नेहरू रोड स्थित रेन बसेरा भवन को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सुपुर्द करने के बाद नगर में मुख्य चौराहे पर प्रस्तावित नये रेन बसेरा भवन निर्माण के लिए 77.83 लाख रुपए की स्वीकृति जारी होने के बाद 23 अप्रैल को सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आयोजित समारोह के मंच से रिमोट कंट्रोल के जरिए तखतगढ़ में 77.83 लाख की लागत से स्वीकृत रेन बसेरा का शिलान्यास, मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत खेड़ावास बस्ती के लिए स्वीकृत 89.66 लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी शिलान्यास, नगर पालिका विकास मद से 5 लाख की लागत से पक्षी घर निर्माण सहित कई विकास कार्य का लोकार्पण उद्घाटन किया था। लेकिन लोककर्पण के 3 महीना बाद भी रेन बसेरे का कही भी निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है। मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी महेंद्र बंजारा ने कहा की सोमवार को कार्यालय पहुंच फाइल देखकर बताएंगे।

Previous Post

रानी रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस प्रदेश समन्वयक मकसूद अहमद का भव्य स्वागत

Next Post

पावा-सावन के पहले सोमवार को आवश्यक दुकानों को छोड़ पूरा’पावा’बाजार बंद,पावेश्वर महादेव मंदिर लाखो की चोरी का एक महीना होने को आया फिर भी पुलिस के खाली हाथ

Next Post

पावा-सावन के पहले सोमवार को आवश्यक दुकानों को छोड़ पूरा'पावा'बाजार बंद,पावेश्वर महादेव मंदिर लाखो की चोरी का एक महीना होने को आया फिर भी पुलिस के खाली हाथ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page