
PALI SIROHI ONLINE
पाली- पाली में मंडिया रोड शिव नगर में शनिवार को किराए के कमरे में एक युवक अचेत मिला। लोगों ने उसे बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह इकलौती संतान था। लोगों ने बताया कि वह नशे का आदी था।
पहले फैक्ट्री में काम करता था
मृतक के रिश्तेदार पर्वत सिंह ने बताया- गोपाल सिंह रावत (25) मूलरूप से ब्यावर जिले के खंगार खेत बर गांव का रहने वाला था। वर्तमान में वह पाली में मंडिया रोड पर शिव नगर कॉलोनी में किराए के रूम में रहता था। गोपाल पहले फैक्ट्री में काम करता था। इन दिनों मजदूरी करता था।
उसके पिता मोहन सिंह रावत और मां का कई साल पहले निधन हो चुका है। गोपाल इकलौता बेटा था। वह नशा करता था। कल सूचना मिली कि गोपाल कमरे में अचेत पड़ा है। उसे बांगड़ हॉस्पिटल लाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को शव सौंपा गया।


