PALI SIROHI ONLINE
सोजत | नेशनल हाईवे-162 पर बागावास के निकट सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सोजत ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर पाली रेफर किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कानाराम पुत्र लाबूराम निवासी बेरा कंतेरिया, सोजत के रूप में हुई है। सोमवार देर रात हाईवे पर एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे सोजत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे पाली के बांगड़ चिकित्सालय रेफर कर दिया।पाली स्थित बांगड़ अस्पताल में उपचार के दौरान कानाराम ने दम तोड़ दिया। ड्यूटी अधिकारी मोहनलाल चौधरी ने बताया कि शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।


