• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-भाई ने भाई पर फावड़े से हमला कियाः सिर में आई चोट, गंभीर हालत मे भर्ती कराया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के पास पांचवा खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सोजत के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार रात की है, जिसके बाद शिवपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।फावड़े से वार कर फरार हुआ छोटा भाई

शिवपुरा थाना अधिकारी भंवरलाल बिश्नोई ने बताया कि मंगलवार रात को शिवपुरा थाना क्षेत्र के पांचवा खुर्द गांव में 40 वर्षीय धनाराम देवासी और उसके छोटे भाई 32 वर्षीय बीजाराम देवासी के बीच जमीन (बाड़े) को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई बीजाराम ने बड़े भाई धनाराम के सिर पर फावड़े से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।

फावड़े के वार से धनाराम जमीन पर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और धनाराम को लहूलुहान हालत में पाया। लोगों ने उसे तुरंत सोजत के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल के सिर में गंभीर और गहरी चोट आई है, लेकिन उपचार के बाद अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

होश में नहीं आने पर बयान नहीं हुए दर्ज

सूचना मिलने पर शिवपुरा थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल धनाराम के बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन उस समय वह होश में नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी छोटे भाई की तलाश जारी है।

Previous Post

पाली-सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान पाली में मौत

Next Post

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, जहरीली दवा के सेवन से युवक ने भी तोड़ा दम

Next Post
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, जहरीली दवा के सेवन से युवक ने भी तोड़ा दम

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, जहरीली दवा के सेवन से युवक ने भी तोड़ा दम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page