PALI SIROHI ONLINE
देसुरी-पुलिस थाने क्षेत्र के नारलाई में अज्ञात चोर एक मकान में घुसे। अलमारी का ताला तोड़ा। सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित मोहनलाल घांची ने पुलिस में रिपोर्ट दी। बताया कि अलमारी में रखी सोने की कंठी, जुमर जेला, चांदी का कंदोरा और कुछ नकदी चोरी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू की। मकान के आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है


