• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-पटाखे चलाने पर विवाद, 10 घायलः आरोप- मवेशी परेशान हो रहे थे, घर में आकर गिरा पटाखा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 8, 2026
in Local
0
पाली-पटाखे चलाने पर विवाद, 10 घायलः आरोप- मवेशी परेशान हो रहे थे, घर में आकर गिरा पटाखा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के नवलखा रोड भिश्तियों की गली में शनिवार शाम को गली में बच्चों के पटाखे छोड़ने की बात को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इस घटना में दोनों पक्षों के 10 घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पटाखा घर के अंदर गिरा

दरअसल शनिवार शाम को नवलखा रोड भिश्तियों की गली में कुछ बच्चे पटाखे छोड़ रहे थे। जिनकी आवाज से बकरियां चमक रही थी। आरोप है कि एक पटाखा घर के अंदर आकर गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इस बात को लेकर एक ही गली में रहने वाले दो परिवारों में तकरार हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

ये हुए घायल

इस घटना में एक पक्ष के 62 साल के मेहबूब अली पुत्र अहसान अली, 33 साल के रिजवान अली पुत्र मेहबूब अली, 20 साल की अरबिना बानो पुत्री अयुब अली, 45 साल के अयुब अली पुत्र अहसान अली, 28 साल के रज्जब अली पुत्र अयुब अली, 48 साल की रजिया बानो पत्नी अयूब अली, 54 साल की सायरा पत्नी मेहबूब अली घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष के 43 साल के मोहम्मद साबिर पुत्र नियाज मोहम्मद, 25 साल की रजिवाना पुत्री मोहम्मद युसूफ और 28 साल की नजमा बानो पत्नी मोहम्मद सलमान घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

Previous Post

शिवगंज-पटाखा फटने से बच्चा झुलसाः चेहरे, हाथों और पैरों में चोट; सिरोही ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

Next Post

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, बुरी तरह डैमेज हुई:जानवर आने से हादसे का अंदेशा, 2 गंभीर घायल जालोर रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page