PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-शिवगंज में शनिवार देर शाम पटाखा फटने से 10 साल का कमलेश झुलस गया। उसे इलाज के लिए सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
कमलेश के पिता राजू पाली जिले के सनोद के रहने वाले हैं। वे शिवगंज में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। कमलेश घर में पटाखे छोड़ रहा था, तभी एक पटाखा उसके पास फट गया।
इससे कमलेश के चेहरे, दोनों हाथों और पैरों में चोटें आईं। परिजन उसे शिवगंज के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत चिंताजनक होने पर उसे सिरोही रेफर किया गया।
सिरोही ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। चेहरे पर गंभीर चोट के कारण उसे वार्ड में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।

