PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के सिरे मंदिर की तलहटी के पास शनिवा शाम करीब 6 बजे कार चलाना सीखने के दौरान एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन की मदद से जालोर के अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कारको क्रेन की सहायता से मौके से हटाया गया।
जानवर आने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के सामने अचानक पशु आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
पेड़ से टकराने के कारण कार को काफी नुकसान हुआ, हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल इस संबंध में पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है।

