• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-कुएं में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान: क्रेन से खींचकर बाहर निकाला, पानी भरने के दौरान हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 16, 2026
in Local
0
पाली-कुएं में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान: क्रेन से खींचकर बाहर निकाला, पानी भरने के दौरान हुआ हादसा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले रोहट एरिया के भाकरीवाला गांव में मंगलवार को कच्चे कुएं से पानी भरते समय ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और करीब 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया। समय रहते ड्राइवर कूद गया जिससे उसकी जान बच गई।

कुएं में फंसा ट्रैक्टर, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई

रोहट एरिया के अधिकतर गावों में पिछले कई सालों से पेयजल संकट के हालात है। उन गांवों में भाखरीवाला गांव भी शामिल है। गांव में ज्यादातर किसान और पशुपालक रहते हैं। मंगलवार को गांव के नाडी किनारे बने कुएं से मुकेश बावरी ट्रैक्टर लेकर बेरी से पानी भरने गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बेरी में फंस गया। हादसे के वक्त ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली।

क्रेन से ट्रैक्टर बाहर निकाला

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाद में हाइड्रो मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि भाकरी वाला गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है और लोग मजबूरी में खारा पानी पीने को विवश हैं। प्रशासन से जल्द स्थायी पेयजल व्यवस्था करने की मांग की है।

Previous Post

भीनमाल-युवक की बॉडी मिली थी, भाई बोला- उसकी हत्या हुई: परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Next Post

तखतगढ-शहरी सेवा शिविर मे लाभार्थियों को किया लाभान्वित

Next Post
तखतगढ-शहरी सेवा शिविर मे लाभार्थियों को किया लाभान्वित

तखतगढ-शहरी सेवा शिविर मे लाभार्थियों को किया लाभान्वित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page