PALI SIROHI ONLINE
पाली-उपकारागृह सोजत में बुधवार शाम ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में 18 अगस्त को जेल लाए गए बंदी ने बाथरूम के वेंटिलेटर से तौलिया का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। काफी देर तक बंदी के बाथरूम से बाहर नहीं आने पर जेलकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला।
जेलकर्मियों ने उसे नीचे उतारा और सोजत के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचारके बाद चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। कार्यवाहक जेलर तेज सिंह
चंपावत ने बताया कि सुमेर राम (29) पुत्र सैतुराम, निवासी पीपाड़, मालियों की ढाणी, मालावास को ट्रैक्टर टोली चोरी के मामले में 18 अगस्त को उपकारागृह सोजत लाया गया था। बुधवार शाम 7:40 बजे सुमेर राम बाथरूम जाने के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर जेलकर्मियों को संदेह हुआ। बाथरूम में जाकर देखा तो सुमेर राम वेंटिलेटर से तौलिया का फंदा लगाकर लटका था।


