• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ठेला लगाने वालों को मिलेगा क्रेडिक कार्ड:यूपीआई पेमेंट लेने पर मिलेगी ब्याज में छूट, सरकार लोन भी देगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0
पाली-ठेला लगाने वालों को मिलेगा क्रेडिक कार्ड:यूपीआई पेमेंट लेने पर मिलेगी ब्याज में छूट, सरकार लोन भी देगी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-सड़क किनारे फल-सब्जी के ठेले लगाने और केबिन लगाकर बिजनेस कर रहे लोगों को सरकार तीन किस्तों में 90 हजार रुपए का लोन देगी।

खास बात यह है कि ब्याज दर भी कम होगी और वे ग्राहकों से यूपीआई से पेमेंट लेते है तो उन्हें ब्याज पर 1200 रुपए की छूट भी मिलेगी। इतना ही नहीं इन्हें क्रेडिट कार्ड भी मिलेगा।आधार कार्ड, बैंक डायरी लेकर निगम पहुंचना होगा नगर निगम पाली के जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित ने बताया- PM स्वनिधि योजना के तहत असंगठित मजदूरों को संबल देने का काम किया जा रहा है। जो व्यक्ति बैंक डिफाल्टर न हो वे अपना

आधार कार्ड, बैंक की डायरी लेकर नगर निगम आना होगा।

योजना के तहत उन्हें कम कागजी कार्रवाई कर 90 हजार का लोन तीन किश्तों में दिया जाएगा। हर महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को निगम में बैंक के अधिकारी भी आते है। उस दौरान कम कागजी कार्रवाई कर लोन देने की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

पहली किश्त में 15 हजार, साल भर के लिए

योजना के तहत पहली किश्त में 15 हजार रुपए एक साल के लिए दिए जाएंगे। जो उन्हें 12 किश्तों (1250 रुपए) में वापस देने होंगे। लोन पर 07 प्रतिशत ब्याज दर रहेगी। यह लोन समय पर चुकाने पर उन्हें फिर से एक साल के लिए 30 हजार रुपए का लोन दिया जाएगा जो उन्हें किश्तों में चुकाना है।

फिर 50 हजार रुपए का लोन दिया जाएगा। वह भी उन्हें किश्तों पर वापस चुकाना है। साथ ही UPI से ग्राहकों से पेमेंट लेने पर लोन लेने वालों को सरकार की ओर से ब्याज में 1200 रुपए की छूट दी जाएंगी।

क्रेडिट कार्ड भी देंगे

दो बार लोन समय पर चुकाने के बाद लोन लेने वालों को सरकार क्रेडिट कार्ड भी देगी। जिससे वे 45 दिनों के लिए 30 हजार रुपए तक का यूज कर सकते है। लेकिन वापस 45 दिनों में जमा करवाना होगा।

अब तक 8200 लाभान्वित

नगर निगम पाली के जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अब तक जिले में योजना के तहत 8200 लोगों को लाभान्वित किया है। जिन्हें 11.7 करोड़ का लोन दिया जा चुका है।

Previous Post

आबू रोड में युवक पर चाकू से हमलाः मोबाइल-पैसे लूटे, गंभीर घायल सिरोही रेफर

Next Post

पाली-श्रमिक की करंट से मौतःनिर्माणाधीन मकान में सो रहा था, सुबह परिजन उठे तो हादसे का पता चला

Next Post
पाली-श्रमिक की करंट से मौतःनिर्माणाधीन मकान में सो रहा था, सुबह परिजन उठे तो हादसे का पता चला

पाली-श्रमिक की करंट से मौतःनिर्माणाधीन मकान में सो रहा था, सुबह परिजन उठे तो हादसे का पता चला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page