• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-श्रमिक की करंट से मौतःनिर्माणाधीन मकान में सो रहा था, सुबह परिजन उठे तो हादसे का पता चला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0
पाली-श्रमिक की करंट से मौतःनिर्माणाधीन मकान में सो रहा था, सुबह परिजन उठे तो हादसे का पता चला

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। 34 साल के शंकरलाल की बॉडी एक निर्माणाधीन मकान में मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात को पानी पीने उठा इस दौरान लाइट के तार से पैर छूने से उसे करंट लगा। जो उसकी मौत का कारण बना।

कोतवाली थाने के ASI जगदीश कुमार ने बताया कि पाली शहर के बजरंग बाड़ी क्षेत्र में एक मकान का निर्माण हो रहा है। जहां प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला 34 साल का शंकरलाल पुत्र नाकूराम अपने साले और परिवार के कुछ लोगों के साथ मजदूरी का काम करता था। रात को पूरा परिवार निर्माणाधीन मकान में ही सोता था।

परिजनों ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई। उन्हें घटना की जानकारी शनिवार सुबह जब वे उठे तब पता चली। संभवत रात को शंकरलाल पानी पीने उठा। इस दौरान उसका पैर लाइट के तार से छू गया और करंट लग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बॉडी मॉच्र्युरी में रखवाई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Previous Post

पाली-ठेला लगाने वालों को मिलेगा क्रेडिक कार्ड:यूपीआई पेमेंट लेने पर मिलेगी ब्याज में छूट, सरकार लोन भी देगी

Next Post

खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित

Next Post

खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page