• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबू रोड में युवक पर चाकू से हमलाः मोबाइल-पैसे लूटे, गंभीर घायल सिरोही रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0
आबू रोड में युवक पर चाकू से हमलाः मोबाइल-पैसे लूटे, गंभीर घायल सिरोही रेफर

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-आबू रोड सदर थाना क्षेत्र में मूंगथला और तलवार नाका के बीच मजदूरी से लौट रहे एक युवक पर बाइक सवार चार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावर उसका मोबाइल और कुछ पैसे लूटकर फरार हो गए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले आबू रोड के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात की है। क्यारियां पंचायत के सिसोदिया फली निवासी सुरेश पुत्र कालूराम गरासिया मजदूरी कर घर लौट रहा था। मूंगथला और तलवार नाका के बीच पहुंचते ही बाइक सवार चार युवकों ने उसे रोका और चाकू से लगातार कई वार किए।

हमले में सुरेश गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। चारों लुटेरे उसका मोबाइल और कुछ नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायल सुरेश को आबू रोड के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसे तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी घायल के साथ सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

घायल सुरेश की पीठ पर लगे चाकू के वार का आकलन करने के लिए एक्स-रे भी करवाया जा रहा है।

Previous Post

उधना-शकूरबस्ती-उधना 2 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाएं चलेंगी: 22 मई से होगी शुरुआत; चित्तौड़गढ़, मदार और जयपुर स्टेशन पर होगा ठहराव

Next Post

पाली-ठेला लगाने वालों को मिलेगा क्रेडिक कार्ड:यूपीआई पेमेंट लेने पर मिलेगी ब्याज में छूट, सरकार लोन भी देगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page