• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- ट्रॉले-ट्रैक्टर भिड़ंत, महिला की मौत: एनएच 162 पर हुआ हादसा, पांच घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0
पाली- ट्रॉले-ट्रैक्टर भिड़ंत, महिला की मौत: एनएच 162 पर हुआ हादसा, पांच घायल

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-गुरुवार सुबह सोजत के चंडावल गांव के पास नेशनल हाईवे 162 पर एक ट्रॉले और दो ट्रैक्टरों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

सुबह करीब 7 बजे की घटना

चंडावल थाना अधिकारी अमराराम मीणा ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। गुजरात से नागौर के पादू कलां जा रहे दो ट्रैक्टर एक साथ चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रॉले ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद यह ट्रैक्टर आगे चल रहे दूसरे ट्रैक्टर से जा भिड़ा।

हादसे के बाद पलटी ट्रॉलीहादसे में टक्कर लगने वाले ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई और उस पर सवार लोग नीचे गिर गए। ट्रॉले के टायर के नीचे आने से आमली पत्नी शियाराम (जाति बावरी, निवासी पादू खुर्द) की मौके पर ही मौत हो गई।

ये लोग हुए घायल

घायलों में महेंद्र, पप्पूराम, मंगेज, धर्माराम और चैनाराम शामिल हैं, जो सभी पादू कलां और पादू खुर्द के निवासी हैं। उन्हें चंडावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर चंडावल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉले को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। राजमार्ग पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।

Previous Post

बंद रेलवे फाटक से गुजर रहा था युवकः मारवाड़ जंक्शन पर गेटमैन के रोकने पर उलझा, जीआरपी ने शांतिभंग में किया गिरफ्तार

Next Post

कोठार ग्राम के जंगलों में मूक पशुओं के लिए बना जीवन दायिनी जलस्रोत

Next Post

कोठार ग्राम के जंगलों में मूक पशुओं के लिए बना जीवन दायिनी जलस्रोत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page