• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बंद रेलवे फाटक से गुजर रहा था युवकः मारवाड़ जंक्शन पर गेटमैन के रोकने पर उलझा, जीआरपी ने शांतिभंग में किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0
बंद रेलवे फाटक से गुजर रहा था युवकः मारवाड़ जंक्शन पर गेटमैन के रोकने पर उलझा, जीआरपी ने शांतिभंग में किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

आऊवा-मारवाड़ जंक्शन में जीआरपी पुलिस ने एक युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक पर पाली रेलवे फाटक 9 सी पर तैनात गेटमैन से उलझने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मारवाड़ जंक्शन के पाली रेलवे फाटक पर हुई। मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के गादाना गांव निवासी प्रवीण पुत्र कन्हैयालाल बंद फाटक के नीचे से निकलने का प्रयास कर रहा था। तभी रेलवे गेट पर तैनात गेटमैन ने उसे ऐसा करने से रोका।

गेटमैन द्वारा रोके जाने पर युवक प्रवीण नाराज हो गया और उससे उलझ पड़ा। इसके बाद रेल कर्मचारी ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी।

जीआरपी थानाधिकारी हेमराज गुर्जर ने बताया कि ट्रेन आने का समय हो गया था, इसलिए गेटमैन ने युवक को फाटक के नीचे से निकलने से मना किया था। युवक के उलझने के बाद उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

Previous Post

जालोर में दो कार्रवाई में ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: 16 हजार कैश भी बरामद, दोनों बदमाशों को दबिश देकर पकड़ा

Next Post

पाली- ट्रॉले-ट्रैक्टर भिड़ंत, महिला की मौत: एनएच 162 पर हुआ हादसा, पांच घायल

Next Post
पाली- ट्रॉले-ट्रैक्टर भिड़ंत, महिला की मौत: एनएच 162 पर हुआ हादसा, पांच घायल

पाली- ट्रॉले-ट्रैक्टर भिड़ंत, महिला की मौत: एनएच 162 पर हुआ हादसा, पांच घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page