PALI SIROHI ONLINE
पाली-तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायलः सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे
सोजत। सोजत शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे 162 पर मोड भट्टा इलाके में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार 5 दोस्त चित्तौड़गढ के सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सोजत के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
ड्यूटी ऑफिसर सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल चौधरी ने बताया – यह घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे हुई। झुंझुनू जिले के खेतड़ी निवासी राकेश कुमार जाट और विजयप्रताप सिंह राजपूत अपने तीन दोस्तों के साथ सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई
सोजत के पास मोड़ भट्टा इलाके तेज रफ्तार कार स्पीड ब्रेकर से उछलने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

