पाली-ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल
PALI SIROHI ONLINE
सोजत रोड-कस्बे के फुलाद मार्ग पर रविवार को ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अजय बंजारा बाइक पर अपने पुत्र कृष्णा के साथ घर जा रहा है। इस दौरान गली से आ रहा ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया
टक्कर इतनी जोरदार हुई की बाइक की पेट्रोल की टंकी फूट गई। उल्लेखनीय है बड़ा व्यापारिक केन्द्र होने से कस्बे में दिनभर वाहन चालकों की रेलमपेल लगी रहती है। कस्बे की करीब 17 हजार की आबादी है। इतने बड़े कस्बे में यातायात पुलिस की व्यवस्था तक नहीं है। इससे मुख्य बाजार सहित फुलाद मार्ग पर पैदल राहगीरों का चलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

