• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-माइंस एरिया में युवक व युवती का मिला शव, फैली सनसनी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 13, 2026
in Local
0
पाली-माइंस एरिया में युवक व युवती का मिला शव, फैली सनसनी

PALI SIROHI ONLINE

बाबरा (पाली)-रास थाना क्षेत्र के केसरपुरा के पाटन सरहद के पहाड़ी क्षेत्र में माइंस एरिया सरहद में रविवार युवक व युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया पुलिस ने दोनों शवों को देखकर बताया कि विषाक्त खाने से मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का रास सीएचसी स्थित मोर्चरी से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू की है। एएसआइ निर्मलसिंह चौधरी व एएसआइ रोहिताश कुमार ने बताया कि पाटन निवासी झुंझारराम गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री समुदेवी22) शनिवार मध्य रात्रि बिना बताए घर से बाहर निकल गई।

उसकी आसपास तलाश की। अगले दिन सुबह मांइस एरिया में उसकी पुत्री का शव मिला। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जबकि दूसरे प्रकरण में पाटन निवासी मृतक युवक के बड़े भाई शिवलाल ने रिपोर्ट दी कि उसकाभाई पाटन निवासी नौरतराम गुर्जर (24) पुत्र देवीराम बीती रात घर से बाहर निकल गया था जिसकी तलाश की थी। अगले दिन रविवार को सुबह माइंस एरिया में उसका शव मिला। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दोनों मामले में मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।

Previous Post

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में बदमाश नजर आए

Next Post

पाली-ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल

Next Post
पाली-ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल

पाली-ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page