• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ में बर्बादी की और बढ़ रहा विकास, जनता खामोश,एक साल में पूर्ण नहीं हुआ नाला और दूसरी तरफ खुदाई शुरू व्यापारियों में आक्रोश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 13, 2026
in Local
0
तखतगढ़ में बर्बादी की और बढ़ रहा विकास, जनता खामोश,एक साल में पूर्ण नहीं हुआ नाला और दूसरी तरफ खुदाई शुरू व्यापारियों में आक्रोश

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ में बर्बादी की और बढ़ रहा विकास, जनता खामोश,एक साल में पूर्ण नहीं हुआ नाला और दूसरी तरफ खुदाई शुरू व्यापारियों में आक्रोश

तखतगढ 13 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ में पिछले 1 साल से नेशनल हाईवे से तालाब तक में सौंदर्यकरण को लेकर मैन  रोड के दोनों साइड नाला निर्माण एवं फुटपाथ निर्माण के लिए हो रहे विकास कार्य अब दिन ब दिन तखतगढ़ का विकास बर्बादी की ओर बढ़ता जा रहा है। तो आखिर जनता खामोश क्यों है। इसी क्रम में पिछले करीब एक साल में एक साइड का नाला अब पूर्ण नहीं हुआ जिस मे अभी भी कई जगह पॉइन्ट बाकी पडे है। उतने मे सोमवार को एक और दूसरी तरफ नाला के लिए खुदाई शुरू करने से व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त होने होते नजर आने लगे हैं।

ऐसे मे पहले से ही एक साइड के नाला निर्माण में ठेकेदारों की कछुआ चाल से आमजन को आवागमन में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कछुआ चाल निर्माण से परेशान कई व्यापारियों को व्यापार करना भी मुश्किल हो गया है। जबकि इन दोनों अक्षय तृतीया पर अबूझ सावो को लेकर भी व्यापारी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि जब 1 साल से एक साइड के नाले का निर्माण हो रहा है उसमें भी कई जगह आम रास्तों के पॉइंट बंद किए हुए हैं। और निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है लेकिन ठेकेदारों की मनमानी से आज दूसरी साइड भी खुदाई शुरू कर दी है जिससे अब दोनों साइड रास्ते बंद होने की नौबत आ सकती है और आवागमन करने वाले आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जबकि इन दोनों अबूझ विवाह शादियों की सीजन शुरू हो रही है ऐसे में तखतगढ़ का व्यापार पूरी तरह धूमिल होने के कगार पर है लेकिन अभी तक मौके पर ना तो कोई शासन प्रशासन है ना कोई नेता मौजूद है.

इनका कहना है

पहले से ही एक साइट का नाला निर्माण अधूरा पड़ा है काफी जगह पर और आज दूसरी साइड भी खुदाई शुरू की है उनको पहले एक साइड का निर्माण पूरा करने के बाद दूसरी तरफ खुदाई करनी चाहिए तो अभी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात करता हूं

जितेंद्र बबेरवाल नायब तहसीलरार तखतगढ़

वीडियो

वीडियो

Previous Post

पाली-ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल

Next Post

रानी उपखंड अधिकारी शिवा जोशी को सौपा ज्ञापन

Next Post
रानी उपखंड अधिकारी शिवा जोशी को सौपा ज्ञापन

रानी उपखंड अधिकारी शिवा जोशी को सौपा ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page