
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में रावणा राजपूत समाज के आराध्य संत अनोपदास महाराज की जयंती महोत्सव को लेकर शुक्रवार सुबह शहर में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शहर के इंद्रा कॉलोनी से रवाना होकर शोभायात्रा सूर्या कॉलोनी स्थित समाज भवन पहुंच सम्पन्न हुई। जहां भामाशाहों और अतिथियों का सम्मान किया गया।
पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी स्थित रावणा राजपूत समाज भवन से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। वाहन चालक शोभायात्रा की अगुआई करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे 2 घुड़सवार हाथ में पताका लिए हुए चल रहे थे। सफेद कपड़ों में सुसज्जित रावणा राजपूत समाज के लोग संत अनोपदास महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
वही महिलाएं मंगल गीत गाते हुए माहौल को धर्ममय बनाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में शामिल बग्गी में संत सवार नजर आए। झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा शिवाजी सर्किल, सूरजपोल चौराहा, अम्बेडकर सर्किल, आदर्श नगर, बांगड़ कॉलेज होते हुए सूर्या कॉलोनी स्थित समाज के छात्रावास भवन पहुंच सम्पन्न होगी। जहां समाज विकास पर चर्चा की गई और भामाशाहों ओर समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक मूलसिंह भाटी, मेला सहसंयोजक एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार, संरक्षक मांगू सिंह, रतनसिंह झाला, लालसिंह पंवार, सिंधु कंवर, नाथू सिंह भाटी, किशोर सिंह सोलंकी, जगदीश सिंह इन्दा, शैतान सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह परिहार, ओम सिंह सोढा, राजू सिंह पंवार, विजय सिंह निर्वाण, महेन्द्र सिंह भाटी, गोपाल सिंह चावड़ा, जगदीश सिंह चावड़ा, सुरेन्द्र सिंह, राजू सिंह भाटी, देवीसिंह चौहान, संतुसिंह सोलंकी, भंवर सिंह सोलंकी, शैतान सिंह पंवार, मांगू सिंह सोलंकी, सुमेर सिंह चावड़ा, महेन्द्र सिंह राठौड़, किशोर सिंह सोलंकी समेत शहर के इकाई अध्यक्ष एवं रावणा राजपूत समाजबंधु जुटे नजर आए।


