• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-बेटी से रेप का आरोपी पिता को उम्रकैदः तीन साल में कई बार किया दुष्कर्म; नशे की लत से परेशान पत्नी छोड़कर चली गई थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में कोर्ट ने शनिवार को एक पिता को अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने पर उम्रकैद की सजा सुनाई है। नशे की लत से परेशान पत्नी छोड़कर गई तो नाबालिग बेटी पर नियत बिगड़ गई। तीन साल में कई बार दुष्कर्म किया।

8 मई 2025 को पीड़िता की नानी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि आरोपी पिछले तीन सालों से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी नशे की हालत में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था।

2 मई 2026 को पोक्सो कोर्ट संख्या तीन के जज निहालचंद ने आरोपी को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपी की पत्नी उसे नशे की लत के कारण छोड़कर चली गई थी। उसने अपने दोनों बेटों को मामा के पास भेज दिया और बेटी को अपने साथ रखा, जिसके बाद उसने दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने अपनी नानी को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

Previous Post

पाली- अज्ञात वाहन की टक्कर, से बाइक सवार गुलाबपुरा गिरादडा की ढाणी निवासी युवक की मौत

Next Post

दादाई पुल निमार्ण की घोषणा के साथ-साथ 7 मीटर चौड़ी रोड की भी घोषणा पर विधायक का जताया आभार

Next Post

दादाई पुल निमार्ण की घोषणा के साथ-साथ 7 मीटर चौड़ी रोड की भी घोषणा पर विधायक का जताया आभार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page