पाली सांसद P P चौधरी ने लोकसभा में NH 162 पाली नाडोल देसुरी प्रोजेक्ट की जल्द मंजूरी की मांग उठाई
PALI SIROHI ONLINE
पाली सांसद पीपी चौधरी ने लोकसभा के शून्यकाल में एनएच-162 (पाली-नाडोल-देसूरी) परियोजना को जल्द स्वीकृति देने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से डीपीआर को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देने और त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। मंगलवार को उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने इस मुद्दे का रखा। अब शुक्रवार को लोकसभा के शून्य काल में भी मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़ी इस परियोजना को जल्द से जल्द स्वीकृत करने की मांग केन्द्र सरकार एवं केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की।
