• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनन्दन एवं किया सम्मान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 25, 2026
in Local
0
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनन्दन एवं किया सम्मान

PALI SIROHI ONLINE

*विकसित भारत–जन सेवा अभियान” के तहत  आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित*

*आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनन्दन एवं किया सम्मान*


पाली, 25 सितम्बर 2026/
जिले  में जनसेवा एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 17 अक्टूबर 2026 तक “विकसित भारत–जन सेवा अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आमजन की भागीदारी बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि अभियान के तहत 25  सितम्बर 2026 को जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का आयोजन 27 सितम्बर तक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर होगा।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनन्दन एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर कार्यरत आशा सहयोगिनी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा सम्मान किया। सम्मान के अवसर पर  मुख्यमंत्री द्वारा आशा सहयोगिनियों के लिए जारी पत्र का वाचन किया गया। इसके पश्चात आशा सहयोगिनी को पुष्प गुच्छ एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के पत्र का वाचन उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईसीडीएस विभाग के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर निर्धारित दिवस पर आशा सहयोगिनियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।कार्यक्रम के लिए जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विजेंद्रपाल सिंह चुंडावत को जिला नोडल अधिकारी तथा संबंधित ब्लॉक के खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सह-नोडल अधिकारी बनाया गया है।

डीपीसी आईईसी नंदलाल शर्मा व डीपीसी आशा कुलदीप गोस्वामी ने बताया कि आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के चिकित्सा अधिकारी, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सहित संबंधित कार्मिको ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।  उन्होंने बताया कि आशा सहयोगिनी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हुए गर्भवती महिलाओं, नवजात एवं बच्चों की देखभाल, टीकाकरण, परिवार कल्याण, पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Previous Post

मुंडारा चामुण्डा माता मंदिर में अनंत चतुर्दशी मेला पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Next Post

फालना बेडल रोड़ फालना रोड पर चोरी की वारदात का खुलाशा,दो गिरफ्तार व एक फरार की तलाश जारी, 2 लाख की नकदी बरामद

Next Post

फालना बेडल रोड़ फालना रोड पर चोरी की वारदात का खुलाशा,दो गिरफ्तार व एक फरार की तलाश जारी, 2 लाख की नकदी बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page