• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मुंडारा चामुण्डा माता मंदिर में अनंत चतुर्दशी मेला पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 25, 2026
in Local
0
मुंडारा चामुण्डा माता मंदिर में अनंत चतुर्दशी मेला पर उमड़ा आस्था का सैलाब

PALI SIROHI ONLINE

मुंडारा चामुण्डा माता मंदिर में अनंत चतुर्दशी मेला पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मुंडारा। मुंडारा स्थित प्रसिद्ध चामुण्डा माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आयोजित वार्षिक मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चामुंडा माता मंदिर प्रबंधन समिति एवं ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया।
रंग-बिरंगे परिधानों में सजे महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों के जत्थे जय मां चामुण्डा के जयघोष के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां चामुण्डा के दरबार में शीश नवाकर परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही मां के प्रथम चमत्कारी पुजारी भोपाजी फुआजी देवासी की समाधि स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती में भाग लेकर प्रसाद चढ़ाया।

*मंत्री ओटाराम देवासी ने भी टेका माथा*

इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायत राज एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने भी मां के दरबार व समाधि स्थल पर शीश नवकार लगाकर आशीर्वाद लिया। मंदिर एवं समाधि स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट एवं फूलों से सजाया गया था। बस स्टैंड से लेकर मंदिर परिसर तक पूरा क्षेत्र मेले में तब्दील नजर आया, जहां ग्रामीण संस्कृति की मनोरम झलक देखने को मिली।
दोपहर होते-होते मेला पूरे शबाब पर पहुंच गया। मेले में लगे हाट-बाजार में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की।

*व्यवस्था रही चाक-चौबंद*

गर्मी और उमस को देखते हुए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र वागोरिया के निर्देश पर चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सालय परिसर में ही चिकित्सा शिविर लगाया गया।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस थाना सादड़ी निरीक्षक एवं पुलिस चौकी लाटाड़ा के सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस जवान पूरे समय मुस्तैद रहे।
इस मेले में पाली सहित पड़ोसी जिलों के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से भी हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि मां चामुण्डा के प्रथम चमत्कारी भोपाजी पुजारी फुआजी देवासी का देवलोकगमन भाद्रपद अनंत चतुर्दशी के दिन ही हुआ था,तभी से उनकी पावन स्मृति में प्रतिवर्ष अनंत चतुर्दशी को यह विशाल मेला भरता आ रहा है।

Previous Post

चामुंडेरी की छात्रा ने गोल्ड मेडल व छात्र ने सिल्वर मेडल लाकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया

Next Post

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनन्दन एवं किया सम्मान

Next Post
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनन्दन एवं किया सम्मान

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनन्दन एवं किया सम्मान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page