• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना बेडल रोड़ फालना रोड पर चोरी की वारदात का खुलाशा,दो गिरफ्तार व एक फरार की तलाश जारी, 2 लाख की नकदी बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पुलिस थाना फालना को नकबजनी के एक प्रकरण को पर्दाफाश में मिली सफलता।> बेडल रोड़ फालना से हुई थी नकबजनी की घटना > दो आरोपी गिरफ्तार व एक फरार जिसकी तलाश जारी,चुराई गई नकदी में से करीब 2.00 लाख रूपये बरामद

बेडल रोड़, फालना निवासी अशोक शर्मा पुत्र जवाहरलाल शर्मा ने दिनांक 21.09.2026 को पुलिस थाना फालना पर प्रकरण दर्ज करवाया कि वह व्यवसाय के प्रयोजन से पूना रहता है तथा कभी कभी फालना आते जाते रहते है। माह जुलाई, 2026 में वह फालना से पूना महाराष्ट्र के लिए परिवार सहित निकला था और अपने घर में पांच लाख रूपये व कुछ जेवरात अलमारी में रखकर गये थे। दिनांक 19.09.2026 को उनके पड़ोसी ने घर खुले होने की सूचना दी तो वे तुरन्त पूना से आकर घर चैक किया तो उक्त रूपये और जेवरात नहीं मिले। अतः अज्ञात चोरों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 139/2026 पुलिस थाना फालना दर्ज किया गया।

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. द्वारा प्रकरण हाजा को सरसब्ज करने के विशेष निर्देश पारित किए तथा किशोरसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली एवं रतना राम देवासी, वृताधिकारी वृत बाली जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं थानाधिकारी पन्ना राम उप निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना फालना, जिला पाली के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर प्रकरण को खोलने के विशेष प्रयास किए गए। तकनीकी एवं गैर तकनीकी स्त्रोतों से अज्ञात चोरों की पहचान कर धरपकड़ अभियान चलाया गया जिसके परिणामस्वरूप प्रारम्भ में 2 लड़कों की पहचान हुई। दोनों संदिग्ध को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना के सत्यापन के पश्चात् अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर चुराई गई नकदी व जेवरात बरामद किए गए। गिरफ्तारसुदा एक अभियुक्त गोविन्द को बाद अनुसंधान न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया व एक अभियुक्त मोहनलाल उर्फ मानाराम को पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के ठोस प्रयास कर गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस टीमः-
1. पन्ना राम, उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना फालना, पाली।
2.  दिनेश कुमार, स.उ.नि. पुलिस थाना फालना,
3.  राम सिंह हैड कानि. 559 पुलिस थाना फालना
4.  दिनेश कुमार कानि. 744 पुलिस थाना फालना
5. ओम प्रकाश कानि. 38 पुलिस थाना फालना
6.  लाला राम कानि. 1790 पुलिस थाना फालना (विशेष भूमिका)
7.  रविकांत कानि. 508 पुलिस थाना फालना
8. मूलाराम कानि. 49 पुलिस थाना फालना
9.  नितेश कानि. 1844 पुलिस थाना फालना
10. मांगीलाल कानि. 946 पुलिस चौकी फालना
11.  अशोक कुमार कानि. 1858 पुलिस थाना फालना

अभियुक्त का विवरणः-
1.गोविन्द पुत्र सकाराम उम्र 19 साल निवासी शिवाजी नगर, फालना पुलिस थाना फालना जिला पाली।
2.मोहनलाल उर्फ मानाराम पुत्र रामाराम उम्र 20 साल निवासी शिवाजी नगर, फालना पुलिस थाना फालना जिला पाली।

आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सअप नम्बर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निमार्ण में पुलिस का सहयोग करें।

Previous Post

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनन्दन एवं किया सम्मान

Next Post

पिंडवाड़ा-ऐसाऊ गाँव में गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा नाबालिग, मौत: 2 घंटे बाद निकाला शव, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

पिंडवाड़ा-ऐसाऊ गाँव में गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा नाबालिग, मौत: 2 घंटे बाद निकाला शव, पुलिस जांच में जुटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page