• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए साक्षात्कार 10 को,बाली सुमेरपुर रानी देसूरी सोजत मारवाड़ के होंगे साक्षात्कार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 3, 2026
in Local
0
पाली-उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए साक्षात्कार 10 को,बाली सुमेरपुर रानी देसूरी सोजत मारवाड़ के होंगे साक्षात्कार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव

पाली-उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम 10 जून को
पाली, 03 जून। रिक्त एवं नवसृजित कुल 14 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के संबंध में उपखण्डवार साक्षात्कार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है तथा सभी पात्र आवेदकों को सूचित किया जाता है कि वे उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के समक्ष अपने समस्त मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगे।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि उपखण्ड मारवाड़ जंक्शन एवं सोजत के आवेदकों का साक्षात्कार दिनांक 10 जून 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि उपखण्ड बाली, सुमेरपुर, रानी एवं देसूरी के आवेदकों का साक्षात्कार दोपहर 02ः00 बजे से साक्षात्कार समाप्ति तक आयोजित होगा। सभी आवेदकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर जिला रसद कार्यालय में अपने मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित रहें, अन्यथा अनुपस्थित रहने की स्थिति में आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि संपूर्ण साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न की जाएगी।

Previous Post

पाली-हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहन के लिए नगद पुरस्कार के लिए आवेदन 30 जून तक

Next Post

राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

Next Post
राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page