PALI SIROHI ONLINE
पाली-हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहन के लिए नगद पुरस्कार के लिए आवेदन 30 जून तक
पाली, 03 जून। राज्य सरकार द्वारा पाली जिले के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के कुशल बुनकरों को उनके द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट उत्पादों के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सैय्यद रज्जाक अली ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु पाली जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए वही बुनकर पात्र होंगे, जो पिछले तीन वर्षों से निरंतर हाथकरघा पर बुनाई कार्य कर रहे हों तथा जिन्हें पिछले तीन वर्षों में इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया हो।
उन्होंने बताया कि पात्र बुनकर अपना आवेदन पत्र दिनांक 30 जून 2026 तक कार्यालय महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, पाली में जमा करा सकते हैं।
पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बुनकर को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बुनकरों के उत्पाद राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु प्रेषित किए जाएंगे।


