• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 3, 2026
in Local
0
राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

*राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित*
पाली, 03 जून। जिले में राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का संचालन माह जनवरी 2025 से खसरा संख्या 92, ग्राम मानपुरा, सोजत-सुमेरपुर रोड, पाली में किया जा रहा है तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी छात्रावास का संचालन 01 अगस्त 2026 से नियमित रूप से किया जाएगा।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि छात्रावास में निवास, भोजन एवं पेयजल सहित समस्त मूलभूत सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। छात्रावास की कुल क्षमता 50 सीट है तथा सत्रावासन 01 अगस्त 2026 से प्रारम्भ किया जाएगा।

प्रवेश के लिए अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं एमबीसी वर्ग के ऐसे छात्र पात्र होंगे, जो मुख्यालय से बाहर निवास करते हों। कक्षा 09 से उच्चतर कक्षाओं, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, बी.एड., नर्सिंग तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी प्रवेश हेतु पात्र होंगे।

इसके अतिरिक्त विशेष परिस्थितियों में एससी, एसटी, ओबीसी एवं एमबीसी वर्ग के ऐसे विद्यार्थी, जो प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत हैं, उन्हें भी एक सत्र के लिए प्रवेश प्रदान किया जा सकेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए छात्रावास अथवा कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पाली में संपर्क कर सकते हैं।

Previous Post

पाली-उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए साक्षात्कार 10 को,बाली सुमेरपुर रानी देसूरी सोजत मारवाड़ के होंगे साक्षात्कार

Next Post

पाली जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने निगम का किया औचक निरीक्षण व मौके पर अधिकारियों को दिए निर्देश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page