• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- पूर्व सरपंच की मौतः सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान तोड़ा दम, साथी घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के रोहट क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में कलाली के पूर्व सरपंच सरदारराम भाट की मौत हो गई। रोहट से पाली आते समय ओम बन्ना के पास आनंद वाटिका के नजदीक उनकी स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। पूर्व सरपंच के सिर में गंभीर चोट लगी, वहीं उनका साथी भी घायल हो गया। पूर्व सरपंच को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।रोहट से पाली आते समय बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो

रोहट थानाप्रभारी पाना चौधरी ने बताया – सोमवार को कलाली के पूर्व सरपंच सरदारराम भाट अपने साथी जोगसिंह के साथ स्कॉर्पियो से रोहट से पाली की तरफ आ रहे थे। ओम बन्ना के पास आनंद वाटिका के नजदीक उनकी स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सरदारराम के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि जोगसिंह भी घायल हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर, इलाज के दौरान मौत

थानाप्रभारी पाना चौधरी ने बताया सरदारराम को रोहट में प्राथमिक उपचार दिया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शव मॉर्च्यूरी में रखवाया, हादसे की जांच शुरू

थानाप्रभारी ने बताया – सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जोधपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। सरदारराम की मौत की खबर सुनकर उनके परिजन और परिचित भी हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और स्कॉर्पियो बेकाबू होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Previous Post

रेखा कुंवर राव तीसरी बार पोसालिया प्रशासक पद पर लौटीं: ग्राम पंचायत का कार्यभार संभाला, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Next Post

प्रेमिका को बालाजी-दर्शन के बहाने बुलाकर की हत्या, पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी

Next Post

प्रेमिका को बालाजी-दर्शन के बहाने बुलाकर की हत्या, पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page