PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले की पोसालिया ग्राम पंचायत की प्रशासक रेखा कुंवर राव ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। राज्य सरकार और जिला कलेक्टर के आदेशानुसार ग्रामीणों की मौजूदगी में उन्होंने यह पद संभाला। न्यायालय और सरकार के आदेशों के बाद उन्हें पुनः प्रशासक पद पर नियुक्त किया गया है।
लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद यह तीसरी बार है जब उन्होंने पदभार ग्रहण किया है। रेखा कुंवर राव ने पूर्व में सरपंच का चुनाव भारी मतों से जीतकर गांव की बागडोरसंभाली थी।
ग्रामीणों के अनुसार, रेखा कुंवर राव सदैव गांव के विकास और जनहित के कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही हैं। इस दौरान उनके विरुद्ध बार-बार शिकायतें कर पद से हटाने के प्रयास किए जाने के आरोप भी ग्रामीणों ने लगाए।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर ग्रामीणों ने रेखा कुंवर राव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उपस्थित ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि रेखा कुंवर राव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा।
इस दौरान बाबूलाल मीणा, भंवरलाल माली, वार्ड पंच धन्नाराम माली, छगनलाल मीणा, प्रताप परमार, मदन परमार, बलवंतसिंह देवड़ा, सुराराम देवासी, अनाराम हीरागर, रमेशकुमार, छगनलाल कुम्हार, विक्रम छीपा, वीडीओ दिलीप टांक, तेजाराम मीणा, शेरसिंह राव, भोपालसिंह राव, हिम्मत सोनी, भीमाराम कलावंत, पुनाराम हीरागर, राजू देवी मीणा, सुरेशकुमार माली, कैलाश परमार, जुजार सिंह, जगताराम मीणा, रतनलाल मेघवाल, रतन हीरागर, दिनेश गर्ग, संतोष बीरावट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


