PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के हेतु लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व ब्रजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 30-06-2026 को चंद्रावती, आबूरोड में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक वर्ना कार से 10 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर तीन मुल्जिमों को गिरफ्तार किये गये है।
घटनाः-अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के नेटवर्क को तोडने के लिए पुलिस थाना आबूरोड रीको द्वारा लगातार सघन गश्त करते हुए अवैध मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्त अपराधियों की गतिविधी पर नजर रखी जा रही थी। दिनांक 30-06-2026 को गश्त के दौरान चंद्रावती आबूरोड में एक वर्ना कार नम्बर RJ-38-CA-0061 को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो कार के अन्दर डिक्की में एक प्लास्टिक के कट्टे में छुपाकर रखा 10 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त मिला। इस पर वर्ना कार में सवार तीनों मुल्जिमों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त को बरामद किया गया।
नाम पता मुल्जिमः-
- चेनाराम पुत्र मोतीजी जाति रेबारी उम्र 53 साल निवासी रेबारीवास चंद्रावती पुलिस थाना आबूरोड रीको जिला सिरोही
- मोहनसिंह पुत्र मोहब्तसिंह जाति राजपूत उम्र 46 साल निवासी देलवाडा पुलिस थाना आबूराज जिला सिरोही
- जयकुमार पुत्र चंद्रकुमार जाति सिंधी उम्र 43 साल निवासी माचगांव पुलिस थाना आबूराज जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
- लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
- विमला सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
- बाबूलाल सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
- ओमप्रकाश कानि. न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
- विजयसिंह कानि.न.72 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
- पवनसिंह कानि.न. 266 पुलिस थाना आबूरोड रीको


