• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-राज्यपाल ने किया गुरूकुल कन्या महाविद्यालय के छात्रावास के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

राज्यपाल ने किया गुरूकुल कन्या महाविद्यालय के छात्रावास के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
बालिका शिक्षा से देश प्रदेश समाज की प्रगति संभव – राज्यपाल बागडे

पाली, 29 अप्रैल। राज्यपाल हरिभाउ बागडे ने कहा कि बालिका शिक्षा से देश प्रदेश व समाज की प्रगति अधिक सुसंगत और मजबूत होती है उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अच्छी शिक्षा दिलायें जिससें समाज और परिवार प्रगति करें।

राज्यपाल बागडे बुधवार को पाली जिले के रोहट के चेंडा गांव में श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता गुरूकुल कन्या महाविद्यालय के छात्रावास के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा से दो परिवार शिक्षित होते है, उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है और आगे है। उन्होंने कहा कि बालक हो या बालिका उन्हें अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिये जिससे कि वे जीवन में आगे बढे और देश प्रदेश का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि साध्वी भगवती बाई के छात्रावास गुरूकुल निर्माण के लिये योगदान को प्रणाम किया। साथ ही कहा कि हमारे यहां पहले गुरूकुल पद्धति थी जिसमें हमारी संस्कृति, देव, सनातन धर्म की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि यहां पर महिला शिक्षा, संस्कारित समाज, नैतिकता, ईमानदार लोग तैयार हो। राज्यपाल ने महिलाओं की भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे धर्म समाज में महिलाओं को देवी का रूप माना जाता रहा है उन्हें दुर्गा, सरस्वती, मॉ काली, लक्ष्मी का रूप माना गया है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजना बेटी बचाओं बेटी पढाओ के बारे में बालिकाओं के लिये जागरूकता के लिये लायी गयी है। उन्होंने कहा कि ये संख्या घटना चिंताजनक है लडकियां समाज परिवार पर बोझ है इस मानसिकता से बाहर आने की आवश्यकता है।

उन्होंने राजस्थान के वीरो, कला, धर्म, सस्कृति व विदेशी आक्रातांओं के आक्रमण के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और साथ ही यहां के वीरता को बप्पा रावल की बहादुरी का उदाहरण दिया।

इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर राज्यपाल ने शुभांरभ किया व भवन का लोकार्पण किया इस अवसर पर राज्यपाल का जनप्रतिनिधियों व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इससे पूर्व राज्यपाल का जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। साथ ही पुलिस जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर सिरोही सांसद लूंबाराम चौधरी, पूर्व सांसद देवजी पटेल, पूर्व मंत्री अमराराम, पाली विधायक भीमराज भाटी, पुखराज पटेल, त्रिलोक चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंगसिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज, उपखण्ड अधिकारी रोहट सहित महाविद्यालय का स्टाफ व बालिकायें, पुलिस प्रशासन के अलावा अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।

Previous Post

नाना थाना क्षेत्र के बेडा भीमाना ग्राम में  HPV टीकाकरण के मेगा शिविर आयोजित

Next Post

सांडेराव-गंगा वेरी महादेव मंदिर में 11 किलो चांदी के नंदी की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, उमड़ा जनसैलाब

Next Post

सांडेराव-गंगा वेरी महादेव मंदिर में 11 किलो चांदी के नंदी की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, उमड़ा जनसैलाब

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page