• April 29, 2026

नाना थाना क्षेत्र के बेडा भीमाना ग्राम में  HPV टीकाकरण के मेगा शिविर आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

बाली के नाना थाना क्षेत्र के बेडा भीमाना ग्राम में  HPV टीकाकरण के मेगा शिविर आयोजित

पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल के निर्देशन तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र पी. वागोरिया के सानिध्य में बाली उपखंड नाना थाना क्षेत्र के आदिवासी क्षेत्र भीमाना बेडा ग्राम में HPV टीकाकरण के मेगा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

इन शिविरों में बेड़ा, भीमाना सहित विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में बालिकाओं को HPV का टीका लगाया गया।

चिकित्सा विभाग बेडा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ सुमेरसिंह राव व भीमाणा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ जयकिसन मीना मय चिकित्सा टीमो द्वारा बालिका विघालयो में टीमों द्वारा विद्यालयों में  जाकर टीकाकरण कर जागरूकता भी फैलाई गई तथा बच्चों व अभिभावकों को इस टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र पी वागोरिया ने ने बताया कि HPV टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए लक्षित आयु 14 वर्ष  वर्ग की सभी बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविरों में चिकित्सा स्टाफ, आशा सहयोगिनियों द्वारा  सराहनीय सहयोग किया जा रहा है

ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी अजहरुद्दीन ब्लॉक हेल्थ सुपरवाईजर प्रेम प्रकाश द्वारा इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page