• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-गंगा वेरी महादेव मंदिर में 11 किलो चांदी के नंदी की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, उमड़ा जनसैलाब

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

सांडेराव-गंगा वेरी महादेव मंदिर में 11 किलो चांदी के नंदी महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा, उमड़ा जनसैलाब
*साण्डेराव-* अरावली की पहाड़ियों में स्थित सुप्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ गंगा वेरी निंबेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां पर साण्डेराव के भामाशाह श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल परिवार की ओर से भेंट किए गए 11 किलो शुद्ध चांदी के नंदी महाराज की प्रतिमा को गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया

।पुष्प वर्षा और मंगल गीतों से गूंजा परिसरआयोजन के दौरान जब नंदी महाराज की प्रतिमा मंदिर परिसर पहुंची,तो श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पुष्प वर्षा की। ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए, जिससे पूरा पहाड़ी क्षेत्र शिवमय हो गया।

स्थापना कार्यक्रम गंगा वेरी आश्रम के महंत उमा शंकर भारती एवं संत महात्माओं के पावन निश्रा में आचार्य पंडित जब्बर दंत विष्णु दत्त त्रिवेदी के नेतृत्व में 21 विद्वान पंडितों द्वारा अभिजीत मुहूर्त में संपन्न कराया गया।भामाशाह परिवार का बहुमान इस धार्मिक सेवा का लाभ पुष्पा देवी धर्मपत्नी ताराचंद मेवाड़ा परिवार ने लिया।

समारोह में मारवाड़, मेवाड़ और गोड़वाड़ क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों से आए समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने भामाशाह परिवार की इस उदारता की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। भजन संध्या और महाप्रसादइससे पूर्व मंगलवार रात ‘एक शाम महादेव के नाम’ भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें गायकों ने देर रात तक समां बांधे रखा। समापन पर आयोजित विशाल महाप्रसाद में हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

Previous Post

पाली-राज्यपाल ने किया गुरूकुल कन्या महाविद्यालय के छात्रावास के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Next Post

बीजापुर-कुंड़ाल में श्री हर गंगा व हिंगलाज माताजी के मेले की तैयारियां जोरों पर

Next Post

बीजापुर-कुंड़ाल में श्री हर गंगा व हिंगलाज माताजी के मेले की तैयारियां जोरों पर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page