
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के पूनायता क्षेत्र में स्थित चामुंडा माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार सुबह शहर में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। रास्ते में कई जगह फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए शोभायात्रा पूनायता स्थित चामुण्डा माता मंदिर पहुंचे सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
शहर के पानी दरवाजा सिरे घाट से सुबह गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। हाथ में केसरिया ध्वज और तलवार लिए चल रही युवती कलश यात्रा की अगुआई करते हुए चल रही थी। जो नारी शक्ति और शौर्य का संदेश दे रही थी। उसके पीछे-पीछे सिर में कलश धारण किए चल रही युवतियां और महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी।
शोभायात्रा में शामिल कच्छी घोड़ी का स्वांग रचकर चल रहे कलाकारों का मनमोहक डांस शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहा। संतों के सान्निध्य में रवाना हुई शोभायात्रा शहर के सिंधी कॉलोनी, रामदेव रोड, शेखावत नगर होते हुए पूनायता स्थित चामुंडा माता मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई।
बता दे कि 26 से 30 अप्रेल तक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अजीतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 29 अप्रेल को जागरण का आयोजन होगा। 30 अप्रेल की सुबह शुभ मुहूर्त में भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएंगी। इस दौरान महाप्रसादी का आयोजन होगा। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त हिस्सा लेंगे। आयोजक समिति से जुड़े अजीतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि महंत प्रकाश गिरी के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई।


