PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पाली पुलिस अलर्ट
जिला पुलिस अधीक्षक पाली श्रीमती मोनिका सेन, IPS के निर्देशन में नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पाली जिले में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव से पूर्व पाली शहर, सुमेरपुर, बाली, फालना, तखतगढ़ एवं सादड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में मिश्रित आबादी, मुख्य बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस जाब्ता शामिल रहा। पुलिस ने आमजन एवं मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार गश्त एवं मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। पाली शहर के 65 वार्डों सहित जिले के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।


