• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजापुर में बाबा के भंडारे पर श्रदालुओ की भीड़, भजनों पर नाचते आराधना में लीन नजर आए श्रदालू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 11, 2026
in Local
0
बीजापुर में बाबा के भंडारे पर श्रदालुओ की भीड़, भजनों पर नाचते आराधना में लीन नजर आए श्रदालू

PALI SIROHI ONLINE

हनुमान सिंह राव

बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर प्रांगण में आयोजित निःशुल्क भंडारे में देश के विभिन्न भागों से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार जारी है। भंडारे में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का बीजापुर के भक्तों द्वारा स्वागत कर उन्हें भोजन प्रसादी करवाकर आगे के लिए रवाना किया जा रहा है।

भंडारे में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में माता-बहनें और भाई बाबा रामदेवजी की आराधना में भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

बीजापुर स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में श्रद्धालुओं का रात-दिन तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीजापुर के भक्तों द्वारा भोजन के साथ चाय एवं नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। भंडारे में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में स्थानीय भक्त उत्साहपूर्वक जुटे हुए हैं।

वहीं, बाबा री बीज के अवसर पर मंदिर परिसर में महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। महाप्रसादी के लाभार्थी जगदीशचंद्र एवं पूनमचंद राजपुरोहित, निवासी बीजापुर द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

बीजापुर में आयोजित इस सेवा कार्य से रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है। स्थानीय भक्तों द्वारा की जा रही सेवा और भंडारे की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए आस्था एवं सेवा का केंद्र बनी हुई है।

Previous Post

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पाली पुलिस अलर्ट

Next Post

तखतगढ-90 वर्षीय तेजाराम चौधरी ने अंतिम समज कर दिया वोट

Next Post
तखतगढ-90 वर्षीय तेजाराम चौधरी ने अंतिम समज कर दिया वोट

तखतगढ-90 वर्षीय तेजाराम चौधरी ने अंतिम समज कर दिया वोट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page