PALI SIROHI ONLINE
*31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिक शीघ्र करें बीमा परिपक्वता स्वत्व का ऑनलाइन आवेदन*
पाली, 27 जुलाई। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, पाली के उप निदेशक चेतन प्रकाश शर्मा ने जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों से आग्रह किया है कि उनके अधीनस्थ ऐसे सभी कार्मिक जिनकी सेवानिवृत्ति 31 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है तथा जिनका बीमा परिपक्वता स्वत्व 1 जुलाई 2026 का है, वे अपना बीमा परिपक्वता स्वत्व अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से एसआईपीएफ पोर्टल पर शीघ्र ऑनलाइन करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि जिन कार्मिकों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, उनके आवेदन तत्काल करवाए जाएं, ताकि बीमा परिपक्वता राशि के भुगतान की कार्यवाही समय पर संपादित की जा सके। विभाग ने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।


