PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
मारवाड़ जक्शन-उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 150 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया शिलान्यास लोकार्पण
रानी भीमालीया मारवाड रोड का किया उद्धघाटन
रानी /प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज मारवाड़ जंक्शन के दौरे पर रही, उन्होंने स्टेट हाईवे 61 एवं 28 करोड़ की लागत से बने स्काई ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया, इस मौके पर मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी द्वारा उनका साल, साफा ,और माला द्वारा बहुमान किया , तत्पश्चात झांझरिया हनुमान मंदिर परिसर पर आयोजित शिलान्यास लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित किया एवं 150 करोड रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास उद्घाटन किया,
उप मुख्यमंत्री ने रानी से भीमां लिया सड़क मार्ग,सिरियारी नदी पर पुल निर्माण, सवराड़ नदी के बने पुल निर्माण का भी उद्घाटन किया गया, मारवाड़ जंक्शन भाजपा मंडल द्वारा 51 किलो के फूलों के हार से उनका स्वागत किया गया ,भाजपा महिला मंडल द्वारा भी उनका स्वागत हुआ ,उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र वासियों को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जनहित कार्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील अपमुख्यमंत्री द्वारा की गई
समारोह मे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व सांसद पुष्प जैन , श्रीपाल वैष्णाव , डालचंद चौहान , पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतिलाल वैष्णव , एडवोकेट मनीष बंजारा रानी , विभिन्न वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे।


