• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली-बीसीएमओ ने खुद की हाई रिस्क गर्भवती महिला के स्वास्थ की जांच, समय पर उपचार से गर्भवती की स्थिति में हुआ बड़ा सुधार, फिर भी हायर सेंटर रेफर कर करवाएगे स्वास्थ जांच

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 27, 2026
in Local
0
बाली-बीसीएमओ ने खुद की हाई रिस्क गर्भवती महिला के स्वास्थ की जांच, समय पर उपचार से गर्भवती की स्थिति में हुआ बड़ा सुधार, फिर भी हायर सेंटर रेफर कर करवाएगे स्वास्थ जांच

PALI SIROHI ONLINE

बाली-बीसीएमओ ने खुद की हाई रिस्क गर्भवती महिला के स्वास्थ की जांच, समय पर उपचार से गर्भवती की स्थिति में हुआ बड़ा सुधार, फिर भी हायर सेंटर रेफर कर करवाएगे स्वास्थ जांच

पाली जिले के बाली उपखंड में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान, नियमित मॉनिटरिंग और समय पर उपचार का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र बागोरिया के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी और फॉलोअप किया जा रहा है, जिससे सुरक्षित मातृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बीसलपुर ग्राम में आयोजित जांच शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभांशु सुथार ने 18 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। इसी दौरान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र बागोरिया ने शिविर का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की समीक्षा की।
शिविर में सुरता कुमारी का मामला विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा।

गोरतलब है कि महिला की 18 अप्रैल 2026 को हुई जांच में उनका हीमोग्लोबिन मात्र 5.9 ग्राम पाया गया था, जिसके कारण उन्हें हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में रखा गया। चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार उपचार, पोषण संबंधी परामर्श और नियमित फॉलोअप के बाद तीन माह पश्चात दोबारा जांच में उनका हीमोग्लोबिन बढ़कर 9.10 ग्राम पहुंच गया। यह सुधार चिकित्सा विभाग की सतत निगरानी और समय पर उपचार का सकारात्मक परिणाम है।

हालांकि जांच में गर्भवती महिला में थायराइड की समस्या पाई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए डॉ. हितेंद्र बागोरिया ने एहतियात के तौर पर महिला को चिकित्सा दल के साथ उच्च स्तरीय केंद्र (हायर सेंटर) रेफर कर आवश्यक जांच एवं उपचार कराने के निर्देश दिए, ताकि प्रसव पूरी तरह सुरक्षित तरीके से हो सके।

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत एवं पाली जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया के निर्देशन में चिकित्सा विभाग गर्भवती महिलाओं सहित सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
डॉ. हितेंद्र बागोरिया ने बताया कि बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर गांवों, ढाणियों और शहरों में दवा छिड़काव एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य गतिविधियां भी लगातार संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर बीसलपुर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुभांशु सुथार,नर्सिग अधिकारी दिलीप ओझा, दिनेश सोलंकी, एएनएम जयंती देवी, दिलीप सिंह राठौड़, हर्षवर्धन सिंह राणावतं सहित समस्त विभिन्न आशाओं व चिकित्सा कार्मिकों ने गर्भवती महिलाओं की जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि समय पर जांच, नियमित फॉलोअप और चिकित्सकीय देखरेख से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को सुरक्षित मातृत्व में बदला जा सकता है।

Previous Post

सिरोही व गोल में 2 युवकों को सांप ने डसाः दोनों का गभीर

Next Post

31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिक शीघ्र करें बीमा परिपक्वता स्वत्व का ऑनलाइन आवेदन

Next Post

31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिक शीघ्र करें बीमा परिपक्वता स्वत्व का ऑनलाइन आवेदन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page