• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-समारोह पूर्वक मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस महोत्सव, श्रेष्ठ कार्य करने वाले नर्सिंगकर्मी एवं प्रशिक्षणार्थी होंगें सम्मानित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 10, 2026
in Local
0
पाली-समारोह पूर्वक मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस महोत्सव, श्रेष्ठ कार्य करने वाले नर्सिंगकर्मी एवं प्रशिक्षणार्थी होंगें सम्मानित

PALI SIROHI ONLINE

पाली-समारोहपूर्वक मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस महोत्सव
श्रेष्ठ कार्य करने वाले नर्सिंगकर्मी एवं प्रशिक्षणार्थी होंगें सम्मानित
सेवानिवृत नर्सेज का भी होगा अभिनन्दन

पालीः   चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पाली के अधीन कार्य कर रहे नर्सिंग संवर्ग के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हर वर्ष 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की जन्मदात्री सुश्री फ्लोरेन्स नाईटिंगेल का जन्म दिवस ’’ अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस ’’ के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष मंगलवार 12 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से ’’ अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस महोत्सव ’’ का आयोजन भव्य समारोहपूर्वक आयोजित किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम 12 मई को प्रातः 11 बजे  गांधी मूर्ति सर्किल के पास माली समाज भवन,पाली में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस 2026 आयोजन समिति द्वारा आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम में कई जन प्रतिनिधीगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण अतिथी के रूप में सम्मिलित होंगें। आयोजन समिति के संयोजक एवं एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य के.सी. सैनी ने बताया कि इस मंगलवार 12 मई को  अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, पाली लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत,पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल भण्डारी, जिला कलक्टर डॉ. रवीन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका सैन,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल, राजकीय मेैडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप सिंह चौहान, बांगड़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार, बीसीएम ग्रुप के निदेशक मगराज संकलेचा सहित कई जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी भाग लेंगे।

                    कार्यक्रम संयोजक सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम आधुनिक नर्सिंग की जननी सुश्री फ्लोरेन्स नाईटिंगेल के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किये जायेगें । कार्यक्रम के अंतर्गत सुश्री फ्लोरेन्स नाईटिंगेल के जीवन परिचय के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी

तथा उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों से उपस्थित नर्सेज को अवगत कराया जायेगा ताकि वे उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चल कर नर्सिंग व्यवसाय को और अधिक ऊॅंचाईयों पर ले जा सकें तथा नर्सिंग सेवाओं में गुणवत्ता बढाने में नर्सेज का प्रभावी योगदान प्राप्त हो सके। इस दौरान नर्सिग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नर्सिंगकर्मियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा तथा जिले के समस्त सेवानिवृत नर्सिंग कर्मचारियों का अभिनन्दन कर उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम में दाकु बेन सिरेमल संचेती नर्सिंग कॉलेज,सुमेरपुर, आर.सी. मैमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग फालना, कृष्णा कॉलेज ऑफ नर्सिंग,पाली, सीएलजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग सुमरेपुर, श्री करणीकृपा स्कूल ऑफ नर्सिंग,पाली, पदमश्री स्कूल ऑफ नर्सिंग,फालना के निदेशकों एवं संचालकों को भी आमंत्रित किया गया है।

   कार्यक्रम को अंतिम रूप देने हेतु तैयारियों में सुगनराम गौड़, भूपेन्द्र कुमार बोस, राजुदास वैष्णव, कमलकिशोर गहलोत, जालमसिंह चम्पावत, पारसमल कुमावत, दिनेश मीणा, सलीम मोहम्मद, गायत्री रावल, रमेश सोलंकी, बाबु लाल, जेठाराम सियाग, शोभा कुण्डगोल, हिमान्शु सोनी, मोहम्मद सत्तार, मोहसिन टाक, जय प्रकाश गहलोत सहित कई नर्सिंग संवर्ग के अधिकारी कर्मचारी जुटे हुये हैं।

Previous Post

सरुपगंज- भाई-बहन की मौतः मांडवाड़ा खालसा गांव में चिंता का माहौल, घर-घर लिए जा रहे सैंपल

Next Post

बालदा पंचायत में विकास की रोशनीः मंत्री देवासी ने रोड लाइटों का किया उद्घाटन, सरपंच ने बताई 5 करोड़ की सुविधा

Next Post
बालदा पंचायत में विकास की रोशनीः मंत्री देवासी ने रोड लाइटों का किया उद्घाटन, सरपंच ने बताई 5 करोड़ की सुविधा

बालदा पंचायत में विकास की रोशनीः मंत्री देवासी ने रोड लाइटों का किया उद्घाटन, सरपंच ने बताई 5 करोड़ की सुविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page