• May 10, 2026

सरुपगंज- भाई-बहन की मौतः मांडवाड़ा खालसा गांव में चिंता का माहौल, घर-घर लिए जा रहे सैंपल

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा गांव में सगे भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय नैनाराम और 12 वर्षीय काली शामिल है। इस घटना से गांव में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार दोनों बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सरूपगंज अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

घटनास्थल पर पिंडवाड़ा एसडीएम नरेंद्र जांगिड़, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह सहित चिकित्सा विभाग की टीम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

घर-घर जाकर सैंपल ले रही टीमें

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा ने बताया कि चिकित्सा विभाग ने गांव में एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 7 टीमें करीब 100 घरों में जाकर सैंपल ले रही हैं। पूरे मांडवाड़ा खालसा गांव का व्यापक सर्वे भी किया जाएगा।

एहतियात के तौर पर एक महिला सहित 3 बच्चों को स्वरूपगंज अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। गांव के अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। पुलिस और चिकित्सा विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटे हुए हैं।

You cannot copy content of this page