• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानों को प्रभावी बनाने पर दिया गया जोर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 1, 2026
in Local
0
पाली-महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानों को प्रभावी बनाने पर दिया गया जोर

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव

पाली-पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (IPS) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे “महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन, पाली स्थित कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सुनील के. पवार द्वारा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने हेतु संचालित विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सुनील के. पवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी महिलाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी संवाद स्थापित करते हुए उन्हें न्याय एवं सुरक्षा का विश्वास दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहे।

कार्यक्रम के दौरान थानाधिकारी महिला थाना अनीता रानी ने महिला अपराधों की प्रकृति, उनकी रोकथाम, पीड़ित सहायता व्यवस्था एवं महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। थानाधिकारी औद्योगिक क्षेत्र निरमा विश्नोई ने “पॉक्सो (POCSO) अधिनियम” के प्रमुख प्रावधानों, बालकों के विरुद्ध लैंगिक अपराधों की रोकथाम तथा पुलिस की भूमिका पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कांस्टेबल भजना ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्यप्रणाली, महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली त्वरित सहायता, आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की भूमिका तथा यूनिट द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता सेवाओं, महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान पुलिस एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता सेवाओं, कालीका पेट्रोल यूनिट, महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में “राजकॉप सिटीजन एप” को अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने एवं इसके उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एप की विभिन्न सुविधाओं, उपयोगिता तथा आमजन, विशेषकर महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े अभियानों को और अधिक प्रभावी एवं जन-उन्मुख बनाने, पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करने तथा महिलाओं में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में थानाधिकारी कोतवाली रविन्द्र सिंह खिंची, थानाधिकारी टी.पी. नगर हनुवंत सिंह, थानाधिकारी सदर कपूराराम, थानाधिकारी महिला थाना अनीता रानी, थानाधिकारी औद्योगिक क्षेत्र निरमा विश्नोई, संचित निरीक्षक लता बेगड़ सहित जिला पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन महिला सुरक्षा संबंधी अभियानों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आमजन, विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ किया गया। वहीं संचित निरीक्षक लता बेगड़ ने कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

अभियान के अंतर्गत निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट हेल्पलाइन 9530420949महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090
पुलिस आपातकालीन सहायता: 100/112साइबर हेल्पलाइन 1930, 9530420905महिला अधिकारिता विभाग हेल्पलाइन: 8000298450
राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन 181पुलिस नियंत्रण कक्ष, पाली 8764875055

Previous Post

तखतगढ-एसडीएम ने किया शहरी सेवा शिविर कि निरिक्षण,लाभार्थियों को किया लाभान्वित

Next Post

पाली-पट्टी से गिरा मजदूर, मौतः पट्टी पर सो रहा था, करवट बदलते समय गिरा, सिर में आई गंभीर चोट

Next Post
पाली-पट्टी से गिरा मजदूर, मौतः पट्टी पर सो रहा था, करवट बदलते समय गिरा, सिर में आई गंभीर चोट

पाली-पट्टी से गिरा मजदूर, मौतः पट्टी पर सो रहा था, करवट बदलते समय गिरा, सिर में आई गंभीर चोट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page