PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
एसडीएम ने किया शहरी सेवा शिविर कि निरिक्षण,लाभार्थियों को किया लाभान्वित
तखतगढ 1 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं शहरी सेवा शिविर-2026 के अन्तर्गत भूमि संबंधी पट्टे, उपविभाजन पुर्नगठन, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज होल्ड से फी-होल्ड पट्टे, स्टेट ग्रान्ट के तहत् पट्टे, नामान्तरण, खाँचा भूमि, लीज मुक्त प्रमाण-पत्र / ब्याज में छुट, भवन निर्माण स्वीकृति, शहर के स्वच्छ एवं सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु सम्पूर्ण शहर की वृहद स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था सीसी व डामर सडक मरम्मत व पेच वर्क, शहरी निकायो में स्ट्रीट लाईटों को दुरस्त एवं जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा, नालियों की मरम्मत, फेरोकंवर व मैन हॉल्स की मरम्मत, आवारा पशुओं को पकडने की कार्यवाही, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रैड लाईसेन्स, साईनेज लाईसेन्स, ओ.एफ.सी. मोबाईल टावर एनओसी, ई.डब्ल्यू. एस. प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न योजनाओ के कायोॅ का निस्तारण के
दौरान उपखंड अधिकारी एव नगरपालिका प्रशासक कालुराम कुम्हार ने शिविर का निरीक्षण कर उनके द्वारा लाभाथीॅओ को लाभान्वित करते हुए 69 ए के तहत 2 पट्टे का वितरण किया।एक कृषि भूमि के 2 निस्तारण किया गया, भवन निर्माण इजाजत 2 निस्तारण हुए, विवाह पंजीयन के 1 का निस्तारण, जन्म प्रमाण पत्र के 4 आवेदनो का निस्तारण किया, पीएम स्वनीधि (प्रथम किस्त 15000 रु) के 3 चैक वितरण किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त रू 50000 का एक चैक वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएमकालूरामकुम्हार, ईओ मगराज चौधरी, निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला एव समस्त कार्यालय कार्मिक उपस्थित रहे।


