• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-प्रथम चरण में पांच पंचायत समितियों की 157 ग्राम पंचायतों पर होगा मतदान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 23, 2026
in Local
0
पाली-प्रथम चरण में पांच पंचायत समितियों की 157 ग्राम पंचायतों पर होगा मतदान

PALI SIROHI ONLINE

*पंचायतीराज संस्था आम चुनाव – 2026*
*प्रथम चरण में पांच पंचायत समितियों की 157 ग्राम पंचायतों पर होगा मतदान*

पाली, 23 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्था आम चुनाव-2026 के तहत पाली जिले में प्रथम चरण में मारवाड़ जंक्शन, सोजत, बगड़ी, रानी एवं सुमेरपुर पंचायत समिति क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए शनिवार, 24 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के पश्चात रविवार, 25 अक्टूबर को संबंधित ग्राम पंचायतों में उपसरपंच पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

प्रथम चरण में पांचों पंचायत समितियों की कुल 157 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन करवाया जाएगा। इसके लिए कुल 647 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति क्षेत्र की 51 ग्राम पंचायतों में 177 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 1 लाख 77 हजार 222 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 91 हजार 684 पुरुष, 85 हजार 537 महिला एवं एक अन्य मतदाता शामिल हैं।

इसी प्रकार सोजत पंचायत समिति क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों में 108 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। यहां कुल 85 हजार 18 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 43 हजार 665 पुरुष एवं 41 हजार 353 महिला मतदाता हैं। बगड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों में 73 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां कुल 58 हजार 63 मतदाता हैं, जिनमें 29 हजार 302 पुरुष एवं 28 हजार 761 महिला मतदाता शामिल हैं।

सुमेरपुर पंचायत समिति क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायतों में 152 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 1 लाख 44 हजार 905 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 75 हजार 61 पुरुष एवं 69 हजार 844 महिला मतदाता हैं। वहीं, रानी पंचायत समिति क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों में 137 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां कुल 1 लाख 22 हजार 48 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 63 हजार 491 पुरुष, 58 हजार 555 महिला एवं एक अन्य मतदाता शामिल हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए निर्वाचन कार्य करवाया जाएगा।

Previous Post

सरपंच-वार्ड पंच के लिए आज नामांकन और नाम वापसीः आबूरोड कल होगा मतदान, शाम तक आ जाएंगे नतीजे

Next Post

चुनाव के दिन वीबी-जी राम जी योजना के श्रमिकों को मिलेगा अवकाश, मतदान दिवस पर योजना के तहत संचालित कार्य रहेंगे स्थगित

Next Post
चुनाव के दिन वीबी-जी राम जी योजना के श्रमिकों को मिलेगा अवकाश, मतदान दिवस पर योजना के तहत संचालित कार्य रहेंगे स्थगित

चुनाव के दिन वीबी-जी राम जी योजना के श्रमिकों को मिलेगा अवकाश, मतदान दिवस पर योजना के तहत संचालित कार्य रहेंगे स्थगित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page