• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चुनाव के दिन वीबी-जी राम जी योजना के श्रमिकों को मिलेगा अवकाश, मतदान दिवस पर योजना के तहत संचालित कार्य रहेंगे स्थगित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 23, 2026
in Local
0
चुनाव के दिन वीबी-जी राम जी योजना के श्रमिकों को मिलेगा अवकाश, मतदान दिवस पर योजना के तहत संचालित कार्य रहेंगे स्थगित

PALI SIROHI ONLINE

*पंचायत चुनाव के दिन वीबी-जी राम जी योजना के श्रमिकों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश*

*मतदान दिवस पर योजना के तहत संचालित कार्य रहेंगे स्थगित*

**पाली, 23 अक्टूबर।** पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दिवस पर वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत नियोजित श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। इस दौरान संबंधित पंचायत समिति के चुनाव वाले दिन योजना के तहत संचालित कार्य स्थगित रखे जाएंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक मुकेश चौधरी ने इस संबंध में समस्त पंचायत समितियों के कार्यक्रम अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार, मतदान दिवस पर श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायतों एवं कार्यकारी संस्थाओं को सूचना उपलब्ध करवाने तथा मस्टररोल में आवश्यक इंद्राज करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने निर्देशित किया कि श्रमिकों को मतदान दिवस पर मिलने वाले अवकाश की समय पर जानकारी दी जाए, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Previous Post

पाली-प्रथम चरण में पांच पंचायत समितियों की 157 ग्राम पंचायतों पर होगा मतदान

Next Post

तखतगढ-राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा पीएमजेजेबीवाई एवं पीएमएसबीवाई बीमा दावा राशि का भुगतान

Next Post

तखतगढ-राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा पीएमजेजेबीवाई एवं पीएमएसबीवाई बीमा दावा राशि का भुगतान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page