PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड में पंचायत राज चुनाव के पहले चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन और नाम वापसी का दिन है। कल सभी ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए गांवों में चुनावी माहौल तेज है और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
यह चुनाव बैलेट पेपर से होगा और शाम को ही नतीजे घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में राजस्थान के 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों की 3314 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।
मतदाता शनिवार को दोबारा वोट डालेंगे। इससे पहले 22 अक्टूबर को वे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग कर चुके हैं।
सीधे हाथ पर लगेगी स्याही
तब उनके उल्टे हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगाई गई थी। अब सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान के समय उनके सीधे हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी।




