• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- गर्म पानी के टैंक में गिरा मजदूरः काम करते समय पैर फिसला, हॉस्पिटल में इलाज जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के औद्योगिक थाना इलाके की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम के दौरान (22) मजदूर खौलते गर्म पानी के टैंक में गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूर उसे तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों और फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है।

हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित भैरवा फैक्ट्री में हुआ।बॉयलर के गर्म पानी के टैंक में गिरने से झुलसा

सोलंकियान निवासी जितेंद्र (22) पुत्र मांगीलाल फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास में बने खौलते गर्म पानी के टैंक में जा गिरा। टैंक में बॉयलर से निकलने वाली स्टीम प्रक्रिया के लिए गर्म पानी रखा जाता है। गर्म पानी में गिरते ही जितेंद्र जोर-जोर से चीखने लगा। उसकी पीठ और पैर बुरी तरह झुलस गए। शरीर पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए। उसकी चीखें सुनकर साथी मजदूर दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे टैंक से बाहर निकाला।

इसके बाद साथी मजदूर उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बर्न यूनिट में भर्ती कर लिया, जहां उसका इलाज जारी है।तीन दिन पहले ही जॉइन की थी नौकरी

जानकारी के अनुसार जितेंद्र ने फैक्ट्री में केवल तीन दिन पहले ही काम शुरू किया था। नौकरी शुरू होने के कुछ ही दिन बाद उसके साथ यह हादसा हो गया।

औद्योगिक थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही फैक्ट्री में सुरक्षा के इंतजाम और काम के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा नियमों की भी जांच की जा रही है।

Previous Post

पालडी एम-कार से सोने जेवर चुराने का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

Next Post

कांबेश्वर महादेव जी की परिक्रमा 16 अगस्त को होगी

Next Post

कांबेश्वर महादेव जी की परिक्रमा 16 अगस्त को होगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page